लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: मड़ियांव में जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई। विरोध पर युवक की गर्दन पर ब्लेड से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित ने पुलिस चौकी पर पहुंचकर अपनी जान बचाई। मड़ियांव पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। सीतापुर मानपुर के कमियाबपुर निवासी ज्ञानेंद्र कुमार उर्फ बबलू एक अक्तूबर को गांव से लखनऊ नवीन गल्ला मंडी में सब्जी कारोबारी चांद आलम के यहां काम कर रहा था। ज्ञानेंद्र कुमार के मुताबिक वहीं पर सीतापुर बिसवां महमूदपुर का सुहैल खान भी काम करता था। ज्ञानेंद्र के मुताबिक वह दोनों मड़ियांव के नया पुरवा में किराए पर रहते थे। यह भी पढ़ें- Noida News: गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक पर हमला ज्ञानेंद्र का आरोप है कि आरोपी सुहैल ने भगवान पर टिप्पणी की। इस पर उसने सुहैल का विरोध कि...