लखनऊ, अगस्त 1 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। जैन मंदिर इंदिरा नगर में आचार्य सुबल सागर जी महाराज ने शनिवार को श्रद्धालुओं से जीवन की हर परिस्थिति में भगवान की भक्ति करने का संदेश दिया। इससे पूर्व सुबह गुरुदेव ने सहस्त्र नाम का वाचन किया। शाम को भक्तामर स्त्रोत व दीपर्चन का आयोजन हुआ।अपने प्रवचन में आचार्य श्री ने कहा कि भगवान की भक्ति से ही आत्मिक सुख की प्राप्ति हो सकती है। भौतिक सुख की चाह में व्यक्ति भटक रहा है लेकिन सच्चा सुख आत्मा में ही निहित है। गुरुदेव ने कहा कि जब व्यक्ति परेशान व दुखी होता है तो भगवान की शरण में पहुंचा जाता है। परंतु सुख के समय वो भगवान को भूल जाता है। जो व्यक्ति नित प्रतिदिन भगवान की भक्ति करता है। भावों को विशुद्ध रखता है वह कभी दुखी हो ही नहीं सकता है। इस अवसर पर जैन समाज के महामंत्री अभिषेक जैन, अध्यक्ष प...