लखनऊ, सितम्बर 26 -- Lucknow News: पारा थाना क्षेत्र में फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाने के साथ भाइयों को जान से मारने की धमकी देकर 25 हजार रुपये भी वसूल चुका था। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि सदौना कांशीराम कॉलोनी निवासी युवती ने 25 सितंबर को तहरीर दी थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले अदनान खान ने मार्च में रास्ते में रोककर छेड़खानी की, फिर फोटो-वीडियो वायरल करने और भाइयों को मारने की धमकी देकर डराया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस के मुताबिक पीड़िता का आरोप है कि आरोपी फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर लगातार पैसों की मांग करता रहा और इस दौरान नगद व ऑनलाइन मिलाकर करीब 25 हजार रुपये ले...