लखनऊ, जुलाई 16 -- Lucknow News: हजरतगंज क्षेत्र में गुरुवार को बैंक कर्ज से परेशान आयकर विभाग के एक सफाई कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। पत्नी बच्चों को स्कूल से लेकर लौटी तो पति को दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका देखा। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि किश्त न जमा होने पर बैंक कर्मी लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। गोखले मार्ग निवासी कमल कुमार (40) आयकर विभाग में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। परिवार में पत्नी सोनिका और तीन बेटियां हैं। यह भी पढ़ें- मैनेजर की आत्महत्या में कंपनी के चार कर्मचारियों पर मुकदमा मृतक के साले शरद चंद्र ने बताया कि कमल ने करीब तीन साल पहले हजरतगंज स्थित एक निजी बैंक से 5 लाख रुपये का हाउसिंग लोन लिया था। वह नियमित रूप ...