लखनऊ, जुलाई 25 -- Lucknow News: मलिहाबाद,(लखनऊ) संवाददाता। लखनऊ में लगातार हो रही बारिश के कारण मलिहाबाद क्षेत्र में बेहता नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। पानी के तेज बहाव और बढ़ते जलस्तर के चलते नगर पंचायत मलिहाबाद और शेरपुर भौसा गांव के बीच स्थित कोनेश्वर घाट पर बना लोहे का कामचलाऊ (अस्थाई) पुल पूरी तरह पानी में डूब गया है। पुल डूबने से दोनों तरफ का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे वर्षों से जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन से कोनेश्वर घाट पर एक पक्के पुल के निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। हर बार सिर्फ आश्वासन मिलने से निराश होकर, ग्रामीणों ने थक-हारकर करीब चार साल पहले आपस में चंदा जुटाया और खुद ही यह लोहे का कामचलाऊ पुल बनवाया था, ताकि ...