लखनऊ, सितम्बर 10 -- Lucknow News: मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने प्रदेश में संचालित मेट्रो एवं सड़क परियोजनाओं को बेहतर समन्वय के साथ तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसपी गोयल ने कहा कि सभी संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित कर लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारित किए जाएं ताकि विकास परियोजनाओं का लाभ आमजन को जल्द मिल सके।

बैठक की समीक्षा बैठक में प्रदेश में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अवस्थापना परियोजनाओं एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेषकर कानपुर, आगरा एवं लखनऊ मेट्रो परियोजनाओं के साथ-साथ गौतमबुद्ध नगर जिले के चिल्ला-रेगुलेटर से महामाया फ्लाईओवर तक प्रस्तावित एलीवेटेड रोड परियोजना तथा प्रधानमंत्री विकसित भारत रो...