Lucknow News: बेसहारा दिव्यांग वृद्धा के सहारा बने पुलिसकर्मी
लखनऊ, सितम्बर 29 -- Lucknow News: मड़ियांव पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला है। पुलिस वालों ने बेटा बनकर बेसहारा दिव्यांग बीमार वृद्धा चंद्रकांती (65) को उसके घर से एंबुलेंस सेए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया। उनके नि:शुल्क इलाज के लिए अस्पताल के आला अफसरों से गुजारिश की। अफसरों ने पुलिस वालों को आश्वस्त किया कि वह वृद्धा को बेहतर इलाज मुहैया कराएंगे। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पलटन छावनी में चंद्रकांती किराए के कमरे में रहती हैं। वह घरों में झाड़ू पोछा आदि करती हैं। एक पैर से आंशिक रूप से दिव्यांग हैं। उनके बेटे की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। मंगलवार को राम राम बैंक चौकी इंचार्ज अखिलेश सिंह को सूचना मिली कि पलटन छावनी में कमरे में वृद्धा चंद्रकांती मृत अवस्था में पड़ी हैं। मकान मालिक की सूचना पर चौकी इंचार्ज अखिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.