Lucknow News: बेकाबू कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, मैकेनिक की मौत
लखनऊ, जुलाई 13 -- Lucknow News: गोमतीनगर इलाके में रविवार देर रात तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में 20 वर्षीय बिजली मैकेनिक मोहम्मद शोएब की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त विशाल और जुबैर अंसारी की हालत गंभीर है। पुलिस ने तीनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने शोएब को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुबग्गा के मल्लपुर निवासी शोएब बिजली मैकेनिक का काम करता था। पुलिस के अनुसार शोएब अपने दोस्त विशाल और जुबैर अंसारी के साथ रविवार देर रात स्कूटी लेकर घर से घूमने निकला था। तीनों फन मॉल के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और तीनों दोस्त उछलकर दूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.