लखनऊ, अगस्त 1 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। जानकीपुरम सेक्टर सी निवासी बेकरी संचालक दुर्गेश कुमार (30) ने कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से शनिवार को फांसी लगा ली। विकास नगर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मोबाइल कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है। विकास नगर की सब्जी मंडी चौकी प्रभारी सब्जी मंडी जितेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक मूल रूप से बाराबंकी घुंगीटर बारकपुर निवासी दुर्गेश जानकीपुरम सेक्टर सी में तीसरे तल पर रहता था। दूसरे कमरे में बाराबंकी सुबेहा का हरिशरण पत्नी बच्चों संग रहते हैं। दुर्गेश की त्रिवेणी नगर में बेकरी की दुकान है। करीब दो माह से भांजा प्रियांशु साथ रह रहा था। प्रियांशु ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह वह दुकान चला गया था, जबकि दुर्गेश जरूरी काम होने की बात कहकर र...