लखनऊ, जुलाई 23 -- Lucknow News: सावन के पहले सोमवार और आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए बिजली विभाग श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए बिजली के खंभों से तारों का मकड़जाल हटा उन्हें प्लास्टिक से कवर करेगा। मध्यांचल निगम के एमडी संदीप भागिया ने गुरुवार को बुद्धेश्वर स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सावन के पवित्र महीने में शिव भक्तों और कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा या बिजली से जुड़ी समस्या का सामना न करना पड़े। एमडी ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए बुद्धेश्वर मंदिर परिसर और प्रमुख यात्रा मार्गों पर बिजली के खंभों से लटकते हुए अनावश्यक तारों के मकड़जाल को तुरंत हटाने के आदेश दिए हैं। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा मार्गों पर...