लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के तहत अंग्रेजी, वाणिज्य, समाजशास्त्र एवं मानवाधिकार विषयों में ऑनलाइन पंजीकरण पुनः शुरू कर दिया गया है। पंजीकरण के लिए 14 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। पीएचडी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 1,000 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बीबीएय...