Lucknow News: बीबीएयू की रेलिंग चोरी करते अधेड़ पकड़ा, जेल भेजा
लखनऊ, अगस्त 27 -- Lucknow News: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में लोहे की रेलिंग चोरी कर रहे अधेड़ को सुरक्षा गार्डों ने बुधवार रात पकड़ लिया। आरोपी को ऑटो समेत आशियाना पुलिस को सौंप दिया गया। सुरक्षा सुपरवाइजर विजय बहादुर सिंह के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे पावर हाउस के पास दीवार की रेलिंग तोड़कर एक व्यक्ति ऑटो में लाद रहा था। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम शैलेंद्र प्रताप निवासी रजनीखंड, शारदा नगर बताया। आशियाना इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.