लखनऊ, अगस्त 9 -- Lucknow News: बीबीएयू का 11वां दीक्षांत समारोह 29 अगस्त को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विद्यार्थियों को उपाधियां एवं स्वर्ण पदक देंगे। समारोह में करीब 390 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि और और 220 विद्यार्थियों को बहु-निकास योजना के अंतर्गत डिग्री दी जायेगी। समारोह में करीब 450 मेधावियों को स्वर्ण पदक एवं चार विद्यार्थियों को आरडी सोनकर अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने कहा कि दीक्षांत में वर्ष 2023, 2024, 2025 एवं 2026 के स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी के चार वर्ष में डिग्री पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या करीब 8,300 है। इनमें से 4100 विद्यार्थियों ने समारोह में आने का रजिस्ट्रेशन कर लिया है। समारोह में शामिल होने वाल...