लखनऊ, जुलाई 13 -- Lucknow News: लखनऊ। विवेक खंड-3 जन कल्याण समिति, गोमती नगर, लखनऊ का द्विवार्षिक चुनाव चंदन गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। चुनाव में बीडी मिश्रा को अध्यक्ष और आरपी मिश्रा को सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वीके सिंह (सेवानिवृत आईएएस अधिकारी) को समिति का संरक्षक बनाया गया है। कार्यकारिणी में जिनको चुना गया उनमें उपाध्यक्ष एस एन सिंह, संयुक्त सचिव प्रदीप अग्रवाल, संगठन सचिव भानु प्रताप सिंह, उद्यान प्रभारी आरडी राम, सह प्रभारी उद्यान बीएल कटियार, सहायक सचिव प्रेम टंडन, सांस्कृतिक सचिव प्रशांत शर्मा, मीडिया प्रभारी अभिषेक खन्ना, महिला प्रभारी अर्चना सिंह, खेलकूद प्रभारी मीता ढल, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य शिव विलास दुबे शामिल हैं। समिति के अन्य सभी वर्तमान पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को भी उनके पूर्व पदों प...