लखनऊ, अगस्त 7 -- Lucknow News: मोहनलालगंज,(लखनऊ), संवाददाता। साइबर जालसाजों ने मोहनलालगंज के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) शिवकुमार के सरकारी सीयूजी नंबर का व्हाट्सएप हैक कर उनके परिचितों से रुपयों की ठगी करने का प्रयास किया। हालांकि परिचितों की सतर्कता के चलते यह साइबर ठगी वारदात नाकाम हो गई और बड़ा आर्थिक नुकसान होते-होते बच गया। शुक्रवार को बीडीओ शिवकुमार के सीयूजी नंबर से एक साथ कई परिचितों को व्हाट्सएप संदेश भेजे गए। जालसाज ने खुद को बीडीओ बताते हुए किसी से 48 हजार रुपये तो किसी से 20 हजार रुपये की तत्काल जरूरत बताकर उधार मांगे। भरोसा दिलाने के लिए यह भी कहा गया कि रकम महज दो घंटे के भीतर वापस लौटा दी जाएगी, ताकि सामने वाला बिना शक किए तुरंत पैसे भेज दे。

सतर्कता से बची ठगी हालांकि बीडीओ के नाम से अचानक रुपये मांगे जाने पर कुछ परिचितों क...