लखनऊ, अक्टूबर 14 -- Lucknow News: बीबीडी में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र आदर्श मिश्रा की आत्महत्या के मामले में धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। 25 अगस्त को आदर्श का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला था। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक आदर्श मूल रूप से संत कबीरनगर के महेरवा निवासी थे। उनके पिता प्रमोद मिश्रा बिजली विभाग में संविदाकर्मी थे। आदर्श यहां गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट से बीकेट की पढ़ाई का छात्र था। वह यहां किराए के कमरे में रहता था। ताऊ प्रदीप मिश्रा के मुताबिक भतीजा 23 अगस्त को घर से निकला था। देर शाम घरवालों ने फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। अगले दिन भी फोन रिसीव नहीं हुआ। चिंता हुआ तो आदर्श के दोस्तों को फोन कर सूचना दी। दोस्त 25 अगस्त को कमरे मे...