लखनऊ, अक्टूबर 27 -- Lucknow News: किसान पथ पर सोमवार को फार्मोलिन केमिकल से भरा टैंकर पलटने के बाद रिसाव का असर आसपास के कई गांवों और बीकेटी कस्बे तक पहुंचा। नगुवामऊ, अकोहरी, दुर्जनपुर, मामपुर-बाना, विजयनगर, भैंसामऊ और मौर्या नगर के लोगों ने आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी की शिकायत की। देर रात तक लोग परेशान रहे। वहीं, पुलिस ने दूसरे दिन भी किसान पथ की एक लेन बंद रखी। साथ ही केमिकल का असर कम करने के लिए लगातार सड़क पर मिट्टी डाली जा रही है। मामपुर-बाना निवासी राम कुमार पाल ने बताया कि घर के बाहर टहलते समय उनकी आंखों में जलन होने लगी। यह भी पढ़ें- लखनऊ में फॉर्मलिन केमिकल से भरा टैंकर पलटा, रिसाव से बड़े इलाके में खांसी-खुजली और आंखों में जलन गाजीपुर निवासी विजय कुमार और बीकेटी निवासी राकेश गुप्ता ने भी ऐसी ही परेशानी बताई। बीकेटी च...