लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय प्री-प्राइमरी व प्राथमिक स्कूलों के विद्यार्थियों को टीचिंग-लर्निंग मैटेरियल (टीएलएम) के माध्यम से रोचक ढंग से पढ़ाई कराने पर जोर दिया जा रहा है। शिक्षक टीएलएम तैयार करेंगे और फिर उनमें से सबसे नवाचारी टीएलएम को ब्लॉक संसाधन केंद्रों (बीआरसी) पर टीएलएम मेला उत्सव लगाकर प्रदर्शित किया जाएगा।स्कूली शिक्षा महानिदेशालय की ओर से सभी जिलों को कुल 56.36 करोड़ रुपये दिए गए हैं। टीएलएम के माध्यम से छात्रों को गणित, विज्ञान व अन्य विषयों के कठिन पाठों को आसानी से समझाया जाएगा। छात्र मॉडल के माध्यम से पढ़ाई करेंगे और आसानी से सीख सकेंगे। प्रति छात्र 60 रुपये के हिसाब से विद्यालयों को यह धनराशि दी गई है। सभी शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह 31 अक्तूबर तक हर हाल में टीएलएम सामग्री तै...