Lucknow News: बिना जांच प्रदूषण प्रमाण पत्र जारी करने पर 20 केंद्रों के प्राधिकार पत्र निलंबित
लखनऊ, नवम्बर 14 -- Lucknow News: परिवहन विभाग ने बिना वास्तविक जांच के प्रदूषण पत्र जारी किए जाने के मामले में कार्रवाई की है। परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन के अनुसार मामले में 20 प्रदूषण जांच केंद्रों के प्राधिकार-पत्र (लाइसेंस) निलंबित कर दिए गए हैं।
जांच में खामी मिलने पर हुई कार्रवाई परिवहन विभाग ने मान्यता प्राप्त प्रदूषण जांच केंद्रों की जांच में खामी पाए जाने पर यह कार्रवाई की है। परिवहन आयुक्त ने बताया कि विभिन्न जिलों के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (प्रशासन) ने प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण कराया। प्रदूषण जांच केंद्रों में निर्धारित मानकों तथा तकनीकी प्रक्रिया की जांच की गई, जिसमें गड़बड़ी पाई गई। विभाग ने सभी प्रदूषण जांच केंद्रों के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर लिखित स्पष्टीकरण मांगा। निर्धरित समय में संतोषजनक उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.