लखनऊ, अक्टूबर 2 -- Lucknow News: बिजली संकट से त्रस्त लोगों ने शुक्रवार को इटौंजा उपकेंद्र का घेराव किया। नाराज लोगों ने जूनियर इंजीनियर, एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी व हंगामा किया। इस दौरान उग्र भीड़ की कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक हो गई। ग्रामीण 63 केवीए ट्रांसफार्मर उठाकर ले गए। हंगामे की सूचना पर जूनियर इंजीनियर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उग्र भीड़ को शांत कराया। बीकेटी के इटौंजा उपकेंद्र के अंतर्गत बगहा गांव में गुरुवार रात 100 केवीए ट्रांसफर जल गया। सुबह तक बिजली नहीं आई तो परेशान लोगों ने उपकेंद्र से लेकर टोल फ्री 1912 पर शिकायत की। सुनवाई न होने से भड़के 50-60 लोग उपकेंद्र का घेराव करने पहुंच गए। लोगों ने जमकर हंगामा किया। बवाल बढ़ने पर कई कर्मचारी उपकेंद्र छोड़कर भाग गए। एसएसओ ने जूनियर इंजीनियर को फोन किया। आक्रोशित भीड़ ने बत...