लखनऊ, जुलाई 5 -- Lucknow News: - मांग बढ़ने से कीमतों में उछाल,बढ़े दामों पर भी खरीदने को मजबूर उपभोक्ता लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में अघोषित कटौती, लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से परेशान लोग धड़ल्ले से इन्वर्टर-बैटरी खरीद रहे है। केवल जून के महीने में ही लखनऊ में रिकॉर्ड 45 हजार से अधिक इन्वर्टर और बैटरियों की बिक्री हो चुकी है, जिसने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

बाजार में स्थिति नाका हिंडोला, अमीनाबाद, हजरतगंज और गोमती नगर जैसे मुख्य इलेक्ट्रॉनिक्स बाजारों के व्यापारियों का कहना है कि मांग इतनी तेजी से बढ़ी कि स्टॉक चंद दिनों में ही खत्म हो गया। बाजार में मांग और आपूर्ति का संतुलन बिगड़ने का सीधा असर कीमतों पर पड़ा है। लखनऊ इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन के सदस्य नितिन अग्रवाल ने बताया कि इन्वर्टर और बैटरी की कीमतों में अचा...