Lucknow News: बिजली विभाग का फर्जी अधिकारी बनकर वसूली का आरोप
लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: सआदतगंज क्षेत्र में बिजली विभाग का अधिकारी बनकर रुपये वसूलने का आरोप सामने आया है। इलाफ प्लेस के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने शाबाज नाम के युवक पर मीटर में गड़बड़ी का डर दिखाकर रुपये लेने और दोबारा पैसे मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ सआदतगंज थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक, कुछ दिन पहले आरोपी ने बिजली के मीटर में गड़बड़ी होने की बात कहकर उससे रुपये लिए थे। बाद में बिजली विभाग के कार्यालय में जानकारी करने पर उसे बताया गया कि शाबाज नाम का कोई अधिकारी या कर्मचारी वहां तैनात नहीं है। आरोप है कि शुक्रवार को आरोपी दोबारा इलाफ प्लेस के पास पहुंचा और उससे पैसे मांगने लगा। विरोध करने पर उसने कथित तौर पर झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी दी। शिकायतकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.