Lucknow News: बिजली चोरी में तीन पर कार्रवाई
लखनऊ, अक्टूबर 1 -- Lucknow News: लखनऊ। बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस में कमी लाने के लिए अमौसी जोन में बिजली विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान तीन लोगों को पकड़ा, जो कि बिजली चोरी कर फ्रिज, एसी, इंडक्शन आदि चला रहे थे। तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अधिशासी अभियंता, रेड असेसमेंट एवं कलेक्शन, अमौसी क्षेत्र के नेतृत्व में विभागीय एवं विजिलेंस टीम ने जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान 25 बिजली कनेक्शनों की जांच की गई, जिसमें तीन उपभोक्ता मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते पाए गए। उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। यह सभी स्वीकृत भार से अधिक की बिजली जला रहे थे। बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में विश्वनाथ भारती व प्रभाकर राव, न्यू कांशीराम कॉलोनी, हंसखेड़ा, पारा और मोहम्मद आसिफ, निवासी तारतला, काकोरी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.