Lucknow News: बिजली चेकिंग टीम के पहुंचते ही कटिया हटाते दिखे लोग, 26 लोगों पर मुकदमा
लखनऊ, जुलाई 29 -- Lucknow News: बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए लेसा और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने मंगलवार तड़के राजधानी के अमौसी, लौलाई कांशीराम कॉलोनी, रेजीडेंसी और हुसैनगंज क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। सुबह-सुबह हुई इस अचानक कार्रवाई से कटियाबाजों और बकायेदारों के बीच अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही चेकिंग टीम मोहल्लों में दाखिल हुई, बिजली चोरी कर रहे लोग आनन-फानन में छतों और खंभों से कटिया हटाते नजर आए। इस दौरान कई इलाकों में गहमागहमी का माहौल बन गया। लोग चेकिंग टीम के सामने मिन्नतें करने लगे और हाथ जोड़कर कनेक्शन न काटने की गुजारिश करते दिखे। हालांकि, विभागीय अधिकारियों ने किसी की एक न सुनी और निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए पूरे अभियान की वीडियोग्राफी भी कराई ताकि पुख्ता सबूत दर्ज किए जा सकें। जांच के दौरान कुल 26 स्थानों पर अवैध रूप स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.