लखनऊ, अगस्त 16 -- Lucknow News: - आरोपियों ने पुराना बिजली चोरी का केस वापस लेने का दबाव डाला लखनऊ, संवाददाता। पारा थाना क्षेत्र के हंसखेड़ा में बिजली चेकिंग अभियान के दौरान लेसा और विजिलेंस की संयुक्त टीम के साथ बदसलूकी, गाली-गलौज और जमकर हंगामा हुआ। आरोपियों ने विजिलेंस टीम के वाहन को घेरकर उन्हें धमकाया और उन पर पुराना बिजली चोरी का मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। पुलिस ने मामले में दो नामजद समेत 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।

बिजली चेकिंग का अभियान लेसा व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने 14 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे हंसखेड़ा में बिजली चेकिंग कर रही थी। जूनियर इंजीनियर राजकुमार के नेतृत्व में टीम जब एक व्यावसायिक परिसर में वर्कशॉप और कुट्टी मशीन की जांच कर रही थी, तभी वहां मौजूद महिला ने अपने बेटे लल्लन यादव से बात कराई, जिसने फोन प...