लखनऊ, अगस्त 12 -- Lucknow News: निगोहां,(लखनऊ), संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निगोहां क्षेत्र के करनपुर गांव में मंगलवार देर शाम बिजली का पंखा लगाते वक्त करंट की चपेट में आने से 42 वर्षीय मजदूर पुत्तीलाल रावत की दर्दनाक मौत हो गई। दिनभर मजदूरी कर घर लौटे पुत्तीलाल पंखे के तार जोड़ रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक, करनपुर निवासी पुत्तीलाल रावत मंगलवार शाम हमेशा की तरह मजदूरी करके घर पहुंचे थे। भीषण गर्मी को देखते हुए उन्होंने घर में फर्राटा पंखा लगाने का फैसला किया, लेकिन पंखे का प्लग उपलब्ध न होने के कारण उन्होंने दोनों तारों को सीधे बिजली बोर्ड से जोड़ने की कोशिश की। इसी दौरान एक तार बोर्ड में लग गया, जबकि दूसरा तार उनके हाथ में ही रह गया। करंट लगते ही वह...