लखनऊ, जुलाई 14 -- Lucknow News: लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मध्यांचल के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक संदीप भागिया से शिष्टाचार भेंट कर मध्यांचल मुख्यालय में उनका स्वागत किया। इस दौरान उपभोक्ता सेवा और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। प्रबंध निदेशक ने संघ से उपभोक्ता सेवा को और बेहतर बनाने की अपील करते हुए अपेक्षा की कि सभी अभियंता उपभोक्ताओं का नियमित रूप से फोन उठाएंगे और किन्हीं कारण से फोन ना उठ सके तो समय मिलते ही कॉल बैक करेंगे। उनकी समस्या का तत्काल समाधान करेंगे। किसी भी लाइन स्टाफ अथवा आम जनता के साथ बिजली संबंधित दुर्घटना घटित ना हो, जीरो इलेक्ट्रिकल एक्सीडेंट की दिशा में कार्य करेंगे। संघ के महासचिव इंजीनियर जितेंद्र सिंह गुर्जर ने भरोसा दिलाया कि डिस्कॉम के सभी अभियंता पूर्व की भांति...