Lucknow News: बिजली : बिजली चोरी पकड़ी गई, 14 पर मुकदमा दर्ज
लखनऊ, अक्टूबर 12 -- Lucknow News: लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लेसा व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने सोमवार को अमौसी व जानकीपुरम में चेकिंग अभियान चलाया। इससे कटियाबाजों और मीटर में हेरफेर करने वालों में हड़कंप मच गया। इस दौरान अमौसी क्षेत्र में 12 उपभोक्ता सीधे मीटर बाईपास कर 51 किलोवाट लोड बिजली चोरी करते पकड़े गए। इसमें काकोरी निवासी दिलीप के परिसर पर 24.07 किलोवाट का भारी-भरकम बिजली लोड गैर-कानूनी तरीके से चलता मिला, जो दिन की सबसे बड़ी और खास चोरी रही। इसके अलावा मलिहाबाद के कटौली गांव में 08 तथा अली नगर सुनेहरा व सदरौना में भी मीटर बाईपास के मामले पकड़े गए। वहीं डालीगंज व सीतापुर रोड में 19 परिसरों की जांच के दौरान दो स्थानों पर चोरी पकड़ी गई। खदरा में 2.6 किलोवाट और सीतापुर रोड योजना में 5.584 किलोवाट का अवैध लोड पकड़ा गया। दोनों क्षेत्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.