Lucknow News: बिजली: ठाकुरगंज में 13 किलोवाट लोड बिजली चोरी पकड़ी गई
लखनऊ, अक्टूबर 21 -- Lucknow News: लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लेसा व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने बुधवार को ठाकुरगंज में चेकिंग अभियान चलाया। टीम के पहुंचते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई लोग अपने परिसरों के कटिया कनेक्शन छिपाते नजर आए। अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने सभी अवैध केबल की वीडियोग्राफी कर ली। विभाग के मुताबिक 05 उपभोक्ताओं के घर बड़े पैमाने पर डायरेक्ट कटिया और अवैध तरीके से बिजली चोरी होती पकड़ी गई। चेकिंग में कुल 13 किलोवाट लोड की विद्युत चोरी उजागर हुई है। पकड़े गए बिजली चोरों में शहीम बानो के परिसर में 2.5 किलोवाट, नीरू सोनकर के यहां 02 किलोवाट, सोनी के यहां 2.1 किलोवाट, सज्जाद हुसैन के परिसर में सबसे अधिक 04 किलोवाट और नसीम आरा के यहां 2.40 किलोवाट लोड की चोरी पकड़ी गई। विभाग ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.