लखनऊ, जुलाई 27 -- Lucknow News: लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली विभाग की लापरवाही, गलत बिलिंग और खराब ट्रांसफार्मरों को न बदले जाने से नाराज व्यापारियों ने सोमवार को मध्यांचल विद्युत निगम के एमडी संदीप भागिया से मुलाकात की। इस दौरान उत्तर प्रदेश अपना व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी अजय यादव ने बताया कि आलमबाग छोटा बरहा निवासी रचना शर्मा (खाता सं. 3122211111) का बिल आरडीएफ में बन रहा है और 1912 से लेकर स्थानीय उपखंड तक शिकायत के बावजूद इसे सुधारा नहीं गया है। इसी तरह गोंडा के आवास विकास कॉलोनी फेज-3 निवासी सुषमा तिवारी (खाता सं. 3608057076) द्वारा नियमित भुगतान के बावजूद बिल पर गलत मीटर नंबर (14647723) दर्ज आ रहा है, जबकि मौके पर मीटर नंबर 13647723 लगा हुआ है।

ट्रांसफार्मरों की खराबी उन्होंने बीकेटी स्थित मेसर्स नेशनल हाईवे ब्रिज नं. 63, 6...