Lucknow News: बिजली: एक लाख आबादी आज बिजली संकट झेलेगी
लखनऊ, अक्टूबर 21 -- Lucknow News: लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की लगभग एक लाख आबादी गुरुवार को बिजली संकट झेलेगी। लेसा अंसल, जानकीपुरम, महानगर और कपूरथला क्षेत्र में मरम्मत कार्य करेगा।लखनऊ सेंट्रल जोन के 33 केवी अंसल उपकेंद्र सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक ठप रहेगा। इससे करीब पांच हजार उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे। वहीं जानकीपुरम सेक्टर-आई उपकेंद्र दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे मड़ियांव गांव, मौर्य आटा चक्की प्रभावित रहेगा। आईटीआई उपकेंद्र सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगा। इससे महानगर विस्तार, बड़ा चांदगंज, कपूरथला चौराहा प्रभावित रहेगा। महानगर सुभाष पार्क उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे रहीम नगर, अशोक विहार कॉलोनी, शादाब कॉलोनी प्रभावित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.