लखनऊ, जुलाई 15 -- Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी के जन्नत बार एंड रेस्टोरेंट में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से अवैध तमंचा भी बरामद हुआ। पुलिस अब मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार 12-13 जून की रात डब्बू सिंह का जन्मदिन मनाने पहुंचे कुछ युवक नशे में डीजे कंसोल पर चढ़कर हंगामा करने लगे। बाउंसरों ने रोकने की कोशिश की तो कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसके बाद बार स्टाफ ने सभी को क्लब से बाहर निकाल दिया। बाहर निकलते समय सौरभ सिंह निवासी सिसेंडी, मोहनलालगंज अपनी स्कॉर्पियो से तमंचा निकाल लाया और बार स्टाफ पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दी। पीड़ित दिलीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने सौरभ सिंह समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा ...