लखनऊ, अक्टूबर 17 -- Lucknow News: चेहरे, होंठ या हाथ-पैर में बार-बार सूजन और तेज पेट दर्द को सामान्य एलर्जी समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। ये लक्षण दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी हेरिडिटरी एंजियोएडीमा (एचएई) के भी हो सकते हैं। इसमें गले या जीभ में सूजन आने से सांस की नली बंद होने और मरीज की जान जाने का खतरा रहता है। केजीएमयू में इस बीमारी की पहचान और इलाज के लिए उत्तर प्रदेश का पहला समर्पित एचएई क्लिनिक शुरू होगा। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद की मंजूरी के बाद क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी एवं रूमेटोलॉजी विभाग में हर महीने के दूसरे शनिवार को विशेष ओपीडी चलेगी। विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीत कुमार के प्रस्ताव पर मंजूर क्लीनिक के प्रभारी सहायक आचार्य डॉ. मुकेश कुमार मौर्य होंगे।डॉ. मुकेश ने बताया कि एचएई में बार-बार सूजन आने के साथ तेज पेट दर्द, मितली और उल्टी...