Lucknow News: बारिश से बचने के लिए भागा मजदूर छत से गिरा, मौत
लखनऊ, जुलाई 10 -- Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में गुरुवार देर रात छत पर सो रहा मजदूर तेज बारिश होने से भागा। भागते वक्त मजदूर दूसरी मंजिल से नीचे आ गिरा। जिसस उसके बांए पैर में सरिया घुस गई। जिससे वह घायल हो गया। परिजन उसे केजीएमयू लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुशांत गोल्फ सिटी के फतेहपुर वक्सा गांव निवासी सुखराम (49)मजदूरी करते थे। मृतक के भतीजे नितिन ने बताया कि सुखराम गुरुवार रात छत पर सो रहे थे। बारिश से बचने के लिए वह भागे, तो वह दो मंजिला से नीचे आ गिरे। जिससे सुखराम के पैर में सरिया घुस गई। सुखराम के चीखने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े। देखा कि वह लहूलुहान हालत में पड़े थे। परिजन गोसाईंगंज स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए केजीएमयू रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.