Lucknow News: बारिश से फिर शहर के कई इलाके टापू बने, घरों दुकानों में भरा पानी
लखनऊ, सितम्बर 1 -- Lucknow News: मंगलवार दोपहर बाद हुई बारिश ने नगर निगम के नाला सफाई दावों की हकीकत एक बार फिर उजागर कर दी। करीब 15 करोड़ रुपये खर्च कर कराई गई नालों की सफाई की पोल कुछ ही घंटों की बारिश में खुल गई। शहर के कई प्रमुख इलाके जलमग्न हो गए और अनेक स्थानों पर लोगों के घरों व दुकानों में पानी घुस गया। हालात इतने खराब रहे कि नगर निगम का अपना मुख्यालय भी जलभराव से नहीं बच सका। पीछे के हिस्से में भारी मात्रा में पानी भर गया। कर्मचारियों के साथ-साथ अधिकारियों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ा।
भूतनाथ बाजार से मरीन ड्राइव तक जलभराव बारिश के बाद इंदिरा नगर का भूतनाथ बाजार पूरी तरह टापू में तब्दील हो गया। बाजार में घुटनों तक पानी भरने से कई दुकानों में पानी घुस गया, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इलाके का शायद ही कोई सेक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.