लखनऊ, सितम्बर 3 -- Lucknow News: लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव और सीवर की शिकायतों को लेकर विधायक ओपी श्रीवास्तव ने गुरुवार को क्षेत्र का निरीक्षण किया। जलकल, नगर निगम और सीवर व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों के साथ वह इंदिरानगर और इस्माईलगंज प्रथम वार्ड के कई इलाकों में पहुंचे। विधायक ने प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इंदिरानगर सी-ब्लॉक में मकान संख्या 111 पर करीब 70 वर्षीय महिला ने विधायक को बताया कि थोड़ी देर की बारिश में ही घर के बाहर पानी भर जाता है और कई बार पानी घर के अंदर तक पहुंच जाता है। विधायक ने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जलभराव के कारणों की जांच कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक ने सी-172 से सी-350 तक जलभराव की स्थिति देखी। सी-...