लखनऊ, अगस्त 6 -- Lucknow News: मोहनलालगंज के गदियाना में बुधवार की रात्रि तेज बारिश के दौरान फूस की झोपड़ी गिर गई। मलबे के मां-बेटी दब गई। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने मां- बेटी को बाहर निकाला तब तक बेटी की मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- Lucknow News: झोपड़ी पर गिरी तेज बारिश की मार, चौकीदार की बेटी की दर्दनाक मौत, मां घायल परिवार की स्थिति गदियाना में रहने वाला गोकुल प्रसाद गांव का चौकीदार है साथ ही गौशाला में काम करता है। पूरा परिवार फूस से बनी झोपड़ी के नीचे रहने को मजबूर है। बुधवार शाम लगभग आठ बजे गोकुल ड्यूटी पर चला गया था। पत्नी विन्दादेई अपनी 17 वर्षीय बेटी रिंकी के साथ फूस की झोपड़ी के नीचे सो रही थी। रात्रि 11.30 बजे अचानक झोपड़ी गिर पड़ी जिसके नीचे मां- बेटी दब गई। मां किसी तरह थोड़ी देर बाद निकल सकी। उन्होंने शोर मचाया दौड़े ग्रा...