लखनऊ, सितम्बर 1 -- Lucknow News: जलभराव और भारी बारिश के कारण मंगलवार को राजधानी की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। हजरतगंज, अशोक मार्ग, सिकंदरबाग, विधानभवन मार्ग, कैसरबाग, चारबाग, बर्लिंगटन चौराहा और नाका हिंडोला में दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जलभराव, धीमी रफ्तार और बढ़ते वाहनों के दबाव ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। जाम की स्थिति से बचने के लिए लोगों ने गलियों और मोहल्ले की सड़कों का सहारा लिया। लेकिन, वाहनों की अधिकता के कारण वहां भी जाम की स्थिति बन गई। गोमती नगर के विभूतिखंड, लोहिया पथ, पॉलीटेक्निक, कमता, आलमबाग, निशातगंज और महानगर में भी घंटों जाम की स्थिति रही। कार्यालयों से लौटने वाले कर्मचारी और अन्य राहगीर घंटों ट्रैफिक में फंसे रहे। यातायात पुलिसकर्मी प्रमुख चौराहों पर वाहनों को नियंत्रित करने में जुटे रहे, लेकि...