लखनऊ, सितम्बर 26 -- Lucknow News: लगातार हो रही बारिश ने सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। लघु उद्योग एवं विनिर्माण संघ के महासचिव रितेश श्रीवास्तव ने कहा कि पहले से जर्जर सड़कें अब जलभराव और कीचड़ के कारण और बदहाल हो गई हैं। गहरे गड्ढों में पानी भरने से औद्योगिक इकाइयों का संचालन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़कों पर पानी जमा है। भारी वाहनों की आवाजाही से सड़कें लगातार टूट रही हैं। कच्चा माल लाने और तैयार माल ले जाने वाले वाहन जगह-जगह कीचड़ में फंस रहे हैं, जिससे आवागमन प्रभावित है। कर्मचारियों को भी जलभराव के बीच फैक्ट्रियों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...