लखनऊ, जुलाई 16 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता । गुरुवार को हुई तेज बारिश ने एक बार फिर राजधानी लखनऊ की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। कुछ ही घंटों की बारिश में शहर के कई प्रमुख इलाके पानी-पानी हो गए, जिससे आम जनजीवन और यातायात दोनों बुरी तरह प्रभावित हुए। पीजीआई क्षेत्र, अमौसी एयरपोर्ट के आसपास, एनएच-27 तथा शहीद पथ सर्विस रोड पर घुटनों तक पानी भर जाने से वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। कई जगह तो सड़क और नाले के बीच का फर्क मिट गया, जिससे राहगीरों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी क्रम में एमिटी यूनिवर्सिटी के पास स्थित एसटीपी रोड पर हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। सड़क पर जमा गंदे पानी में पहले से मौजूद कई बड़े-बड़े गड्ढे पूरी तरह छिप गए, जिनका अंदाजा वाहन चालकों को दूर से नहीं लग सका। स्थानीय ...