लखनऊ, अक्टूबर 5 -- Lucknow News: गोरखपुर व आजमगढ़ में प्रस्तावित दौड़ अब दूसरे जिलों में होंगी लखनऊ, विशेष संवाददातापुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने बारिश के कारण ग्राउंड में जलभराव के चलते कुछ परीक्षा केंद्रों पर प्रस्तावित दौड़ की तिथियों में बदलाव किया है। बोर्ड के अनुसार मंगलवार को गोरखपुर में होने वाली दौड़ अब नौ अक्तूबर को प्रयागराज स्थित पीएसी ग्राउंड में होगी।इसके अलावा गोरखपुर पीएसी ग्राउंड पर सात अक्तूबर को प्रस्तावित दौड़ नौ अक्तूबर को लखनऊ स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी में तथा आठ अक्तूबर को प्रस्तावित दौड़ नौ अक्तूबर को लखनऊ में डा.शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय में होगी। गोरखपुर में नौ अक्तूबर को प्रस्तावित दौड़ नौ अक्तूबर को ही रायबरेली स्थित पीएसी ग्राउंड में तथा 10 अक्तूबर को प्रस्तावित दौड़ सीतापुर स्थित पीएसी ग्राउंड म...