Lucknow News: बारिश के कारण तड़के से ठप बिजली, कई इलाकों में पानी की किल्लत
लखनऊ, अगस्त 17 -- Lucknow News: लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में सोमवार तड़के से हुई बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। केबल फाल्ट और ट्रांसफार्मर खराबी के कारण सुबह से ही लाइट गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अलीगंज, अहिबरनपुर, तकरोही समेत अन्य क्षेत्रों में बिजली न आने से घरों में पानी की किल्लत भी हो गई। सेक्टर बी, बसंतकुंज में सुबह 5 बजे से बिजली गायब है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बाद भी लाइन ठीक नहीं हो पाई। वहीं दुबग्गा ओल्ड उपकेंद्र और काकोरी स्थित शहीद स्मृति उद्यान के पीछे वाले पॉवर हाउस से जुड़े इलाकों में भी सप्लाई ठप रही।डालीगंज की बब्बू वाली गली में सुबह 4 बजे से बिजली नहीं है। उपभोक्ताओं ने बताया कि शिकायत के लिए फोन किया गया, लेकिन कोई फोन नहीं उठा रहा। लो वोल्टेज और कट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.