लखनऊ, अक्टूबर 3 -- Lucknow News: गोमती नदी के पानी से आए बाढ़ के कारण लेसा के दाऊद नगर उपकेंद्र से कई इलाकों में की जा रही बिजली आपूर्ति को बंद किया जा सकता है। यह कदम लोगों को करंट की चपेट में आने से बचाने के लिए उठाया जाएगा। लेसा अधिकारियों ने भविष्य की इस संभावना को देखते हुए लोगों से पर्याप्त मात्रा में पेयजल का भंडारण करने का अनुरोध किया है। लेसा के अनुसार फैजुल्लागंज और दाऊद नगर में गोमती नदी का पानी काफी मात्रा में आ गया है, जिससे इलाके में जलभराव की स्थिति बन गई है। लोगों के घरों में पानी भरने लगा है। ऐसे में पानी में करंट उतरने का खतरा बना हुआ है। यह देखते हुए दाऊद नगर उपकेंद्र से पवन विहार, शारदा नगर, बर्फानी मंदिर के आसपास की जा रही बिजली आपूर्ति को बंद करना पड़ सकता है। लेसा ने लोगों से अनुरोध किया है कि इस स्थिति को देखते हुए...