लखनऊ, अक्टूबर 4 -- Lucknow News: राजधानी में बाढ़ का पानी उतरने के बजाय कई इलाकों में परेशानी बढ़ा रहा है। फैजुल्लागंज में नाव के लिए एक घंटे इंतजार के बाद लोगों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। इटौंजा में राहत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विधायक योगेश शुक्ला की गाड़ी रोककर हंगामा किया। मलिहाबाद में बेहता नदी का पानी मां शीतला देवी मंदिर परिसर में भर गया है। बीकेटी में चंद्रिका देवी मंदिर का मुख्य मार्ग छह दिन से दो-तीन फीट पानी में डूबा है। इससे लोगों के साथ श्रद्धालुओं की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। नाव नहीं मिली तो पुलिस से भिड़े लोग यह भी पढ़ें- घुटनों भर पानी में उतरे, नाव से पहुंचकर डीएम-जेसीपी ने पीड़ितों का हाल लियाफैजुल्लागंज में नाव के लिए इंतजार फैजुल्लागंज स्थित पवन विहार में आशीष सिंह, सोनू पांडेय और निखिल सिंह ने आरोप लगाया कि एक महि...