लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से जलभराव की चपेट में आए इलाकों में शुक्रवार को सुबह और शाम की दोनों पालियों में 1900 खाद्य पैकेट और पीने के पानी की बोतलें वितरित की गईं। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने फैजुल्लागंज, गुल्मी खेड़ा समेत प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। जलस्तर में गिरावट के साथ अब राहत सामग्री वितरण के अलावा सफाई और बीमारियों से बचाव पर भी जोर दिया जा रहा है। नावों से पहुंचाया भोजन और राशन

नावों से राहत सामग्री का वितरण जलभराव के कारण प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए नावों की मदद ली जा रही है। निजी संस्थाओं के सहयोग से नगर निगम की टीम ने करीब 500 से 600 पके भोजन के पैकेट के साथ कच्चा और सू...