Lucknow News: बाढ़ पीड़ितों के लिए राशन व आर्थिक सहायता की मांग
लखनऊ, अक्टूबर 14 -- Lucknow News: इटौंजा व फैजुल्लागंज में गोमती की बाढ़ से पीड़ित परिवारों और किसानों के लिए भाकपा (माले) ने अतिरिक्त राशन, पशुओं के लिए चारा, फसल का मुआवजा और आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग की है। बाढ़ पीड़ितों का जीवन पटरी पर लाने के लिए बुधवार को भाकपा (माले) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम बीकेटी को सौंपा। भाकपा (माले) के जिला सचिव रमेश सिंह सेंगर ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को प्रति माह प्रति यूनिट 20 किलो गेहूं व चावल, दो किलो दाल, नमक, तेल, गैस व अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी जाएं। पशु पालकों के लिए आगामी सीजन तक चारा उपलब्ध कराया जाए। हर बाढ़ प्रभावित परिवार को दैनिक ख़र्च के लिए 10 हजार रुपये तत्काल उपलब्ध कराया जाए। जिन किसानों और बटाईदारों की फसल बर्बाद ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.