लखनऊ, अक्टूबर 19 -- Lucknow News: बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम ने अस्थायी कैंप कार्यालय स्थापित किया है। सोमवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने कैंप में लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। प्रभावित परिवारों को अगले एक महीने तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है। महापौर ने स्पष्ट किया कि राहत कार्यों और शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महापौर ने कहा कि बाढ़ के दौरान पानी से घिरे इलाकों में नाव के जरिए लोगों तक सहायता पहुंचाई गई। शासन की ओर से सूखा राशन उपलब्ध कराया गया, जबकि नगर निगम ने भोजन तैयार कराकर प्रभावित परिवारों में वितरित कराया। अब जलस्तर घटने के बाद लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। ऐसे में उनके घरों और आसपास क...