Lucknow News: बाढ़ के सड़े पानी में जिंदगी, बीमारी और दहशत का पहरा
लखनऊ, अक्टूबर 4 -- Lucknow News: फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब पानी सिर्फ परेशानी नहीं, बीमारी और दहशत का सबब बन गया है। घरों और गलियों में भरा कई से हरा हो चुका बदबूदार पानी सड़ रहा है। जगह-जगह काई और कचरा तैर रहा है। इसी गंदे पानी में सांप, बिच्छू और दूसरे जलीय जीव दिखाई दे रहे हैं। पानी से घिरे घरों में बैठे लोग हर आहट पर सहम जा रहे हैं। भूख-प्यास से परेशान परिवार राहत और मदद की उम्मीद में दिन काट रहे हैं। मिलनतनगर और इसके पास रामनगर कॉलोनी में हालात और भयावह हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक दर्जनों लोग उल्टी-दस्त, बुखार और पेट संबंधी बीमारियों की चपेट में आ गए हैं। घरों के चारों तरफ जमा गंदे पानी से उठती सड़ांध ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। कई जगह सांस लेना तक दूभर हो रहा है। बीमारी के डर के बीच लोग घरों से निकलने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.