Lucknow News: बाढ़ के बाद सफाई के लिए और बढ़ाए गए कर्मचारी, अब 1150 कर्मचारी लगाए गए
लखनऊ, अक्टूबर 15 -- Lucknow News: बाढ़ का पानी उतरने के बाद फैजुल्लागंज, मिस्रीबाग और आसपास के इलाकों में सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए नगर निगम ने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 1150 कर दी है। इसके तहत जोन-3 में 600 और जोन-6 में 550 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इनकी मदद से गंदगी व गाद हटाने, कूड़ा उठाने, झाड़ियों की कटाई और मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर गुरुवार को भी दोनों जोन में अभियान जारी रहा। पानी उतरने के बाद कई इलाकों में संक्रमण व मच्छर पनपने का खतरा है। इसे देखते हुए नगर निगम सफाई के साथ-साथ सैनिटाइजेशन पर भी जोर दे रहा है। अधिकारियों को प्रभावित मोहल्लों की निगरानी करने और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: दुर्गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.