Lucknow News: बाढ़ का पानी घटा तो फैजुल्लागंज में बीमारी बढ़ी
लखनऊ, अक्टूबर 16 -- Lucknow News: फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी घटने लगा है, लेकिन लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। मामा कॉलोनी, कृष्ण लोक, मिलनतनगर, रामनगर, गणेश विहार समेत कई इलाकों में उल्टी-दस्त और वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। सड़क से लेकर घरों के भीतर तक कचरा और कीचड़ जमा है। संक्रमण के डर से कई परिवार अब भी अपने घरों में लौटने से बच रहे हैं। कुछ ने किराए के मकानों तो कुछ ने रिश्तेदारों के यहां शरण ले रखी है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाकों में मरीजों की पहचान और इलाज के लिए चार सदस्यीय 27 टीमें बनाई हैं। टीमें घर-घर जाकर मरीजों की पहचान कर दवाएं दे रही है। ओआरएस पैकेट व क्लोरीन की गोलियां बांटी जा रही है। वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों से बड़ी संख्या में मरीज केजीएमयू और बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। मेडिसिन व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.